जीटीए सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने दार्जिलिंग जाएंगी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी
कोलकाता, सोमवार, 11 जुलाई 2022। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सोमवार को दार्जिलिंग के अपने तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वह गोरखालैंड क्षेत्रीय प्रशासन (जीटीए) के 45 नवनिर्वाचित सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बनर्जी दोपहर में सिलीगुड़ी के पास बागडोगरा हवाईअड्डे पर पहुंचेंगी और मंगलवार को मॉल के नाम से मशहूर दार्जिलिंग चौरास्ता में शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगी।
अधिकारी ने बताया, ”बनर्जी सोमवार को दार्जिलिंग पहुंचेंगी और मंगलवार को कार्यक्रम में शामिल होंगी। उनका बृहस्पतिवार को कोलकाता लौटने का कार्यक्रम है।” जीटीए के पूर्व अध्यक्ष अनीत थापा के नेतृत्व वाले दस महीने पुराने भारतीय गोरखा प्रजातांत्रिक मोर्चा (बीजीपीएम) ने हाल ही में हुए जीटीए चुनावों में जीत हासिल की। बीजीपीएम ने 45-सदस्यीय अर्ध-स्वायत्त परिषद में 27 सीटें हासिल कीं। बीजीपीएम बिमल गुरुंग के नेतृत्व वाले गोरखा जनमुक्ति मोर्चा (जीजेएम) का एक अलग धड़ है, जिसने पहाड़ियों में एक दशक के बाद हुए जीटीए चुनावों का बहिष्कार किया था।
Similar Post
-
जनगणना 2027: सिंधुदुर्ग का मूठ गांव स्व-गणना पूरा करने वाला महाराष्ट्र का पहला गांव बना
मुंबई, शनिवार, 09 मई 2026। महाराष्ट्र में जनगणना अभियान के तहत ए ...
-
पीएमके संस्थापक रामदास ने राज्यपाल से टीवीके को सरकार बनाने का आमंत्रण देने का आग्रह किया
चेन्नई, शनिवार, 09 मई 2026। पट्टाली मक्कल काची (पीएमके) के संस्था ...
-
ओडिशा में सड़क घटनाओं में दो लोगों की मौत, 30 घायल
भुवनेश्वर, शनिवार, 09 मई 2026। ओडिशा के गंजाम, मयूरभंज और सुंदरग ...
