पूर्व वित्त मंत्री के बेटे के आवास पर CBI का छापा, एक साथ इतने अधिकारियों ने दी दबिश
चेन्नई, शनिवार, 09 जुलाई 2022। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की टीम ने शनिवार दोपहर पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम के आवास पर दबिश दी। बताया जा रहा है कि मौके पर अधिकारियों की पूरी टीम मौजूद है। बता दें कि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने 17 मई को कार्ति चिदंबरम के घर पर दबिश दी थी। मिली जानकारी के अनुसार केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम के बेटे एवं लोकसभा सांसद कार्ति चिदंबरम के खिलाफ चीन के 250 नागरिकों को वीजा दिलवाने के लिए 50 लाख रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में एक नया मामला दर्ज किया है।
Similar Post
-
एसआईआर के जरिये लोगों का मताधिकार छीन रही है केंद्र सरकार: थरूर
तिरुवनंतपुरम, बुधवार, 22 अक्टूबर 2026। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ...
-
मादक पदार्थ और साइबर अपराध पर लगाम लगाने के लिए ठोस कदम उठा रही है तेलंगाना सरकार: रेवंत रेड्डी
हैदराबाद, बुधवार, 22 अक्टूबर 2026। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रे ...
-
जम्मू कश्मीर के उधमपुर में बस खाई में गिरी, दो लोगों की मौत
जम्मू, बुधवार, 22 अक्टूबर 2026। जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले में ...
