अमरनाथ में लापता तीर्थयात्रियों का पता लगाने तलाश अभियान जारी
श्रीनगर, शनिवार, 09 जुलाई 2022। जम्मू कश्मीर में पवित्र अमरनाथ गुफा में करीब 30-35 लापता तीर्थयात्रियों का पता लगाने के लिए व्यापक तलाश अभियान जारी है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक फिहाल यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित है। शुक्रवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने की घटना में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गयी। घटना के बाद अचानक आयी बाढ़ से कम से कम 25 तंबू बह गये। घटना खोजी कुत्तों और नवीनतम उपकरणों से लैस कई एजेंसियों और बचाव दल लापता लोगों का पता लगाने के लिए युद्धस्तर पर जुटे हुए हैं।
राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के निदेशक अतुल करवाल ने यूनीवार्ता को बताया कि तलाश अभियान सुबह साढ़े चार बजे तक चला तथा बारिश के कारण इसे कुछ देर के लिए रोक दिया गया। इसके बाद अभियान सुबह 06.30 बजे फिर शुरू हुआ। उन्होंने कहा , हम पंजाब के बठिंडा से खोजी श्वानों समेत कुछ और संसाधन लेकर जा रहे हैं । यह सब श्रीनगर के लिए एयरलिफ्ट किया जा रहा है और फिर इसे हेलीकॉप्टर द्वारा मौके पर पहुंचाया जाएगा , ताकि बचावदलों को और मदद मिल सके।
तलाश अभियान में एनडीआरएफ, सेना, पुलिस, सीआरपीएफ, आईटीबीपी, एसडीआरएफ के अलावा अन्य एजेंसियां शामिल हैं। सेना ने कहा कि श्रीनगर के बाहरी इलाके शरीफाबाद से हेलीकॉप्टर के जरिए बचाव अभियान के लिए दो 'वाल रडार' और दो खोज एवं बचाव कुत्तों को पवित्र गुफा में भेजा है। उल्लेखनीय है कि 43 दिवसीय अमरनाथ यात्रा गत 30 जून से शुरू हुई तथा अब तक 90,000 से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा मंदिर में पूजा अर्चना की है।
Similar Post
-
सुप्रीम कोर्ट ने सात राज्यों को न्यायिक अधिकारियों की सेवानिवृत्ति आयु 62 वर्ष करने का निर्देश दिया
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। सर्वोच्च न्यायालय ने सात र ...
-
कांग्रेस सेवा दल ने बाढ़ प्रभावित नेपाल में भेजी राहत सामग्री
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। कांग्रेस के अग्रिम संगठन स ...
-
कॉजपा के प्रदर्शन में छात्रा के पिता पर हमला करने वाला व्यक्ति बुलंदशहर से भाग गया : दिल्ली पुलिस
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। दिल्ली पुलिस द्वारा कॉकरोच ...
