भारत में शिंजो के निधन पर शनिवार को तिरंगा आधा झुका रहेगा
नई दिल्ली, शनिवार, 09 जुलाई 2022। भारत में जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के निधन पर शनिवार को एक दिवसीय राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गई है और इस दौरान लाल किला , राष्ट्रपति भवन, संसद भवन और अन्य प्रमुख सरकारी भवनों पर तिरंगा आधा झुका रहेगा।जापान के लोकप्रिय नेता का भारत से गहरा नाता था। दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने में श्री आबे का विशेष योगदान था। जापान के नारा शहर में एक चुनाव अभियान में भाषण देने के दौरान आबे पर पीछे से गोली चलाई गई, जिससे उनकी मौत हो गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके प्रति सम्मान दिखाते हुए आज एक दिन के लिए राष्ट्रीय शोक की भी घोषणा की है।
Similar Post
-
लोगों का आरोप है कि गांदेरबल में हुई मुठभेड़ फर्जी थी: महबूबा
श्रीनगर, गुरुवार, 02 अप्रैल 2026। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (प ...
-
पालम में एलपीजी रिफिलिंग गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार
नई दिल्ली, गुरुवार, 02 अप्रैल 2026। दिल्ली पुलिस ने दक्षिण-पश्च ...
-
गौतम अदाणी ने अयोध्या में परिवार के साथ राम मंदिर में पूजा-अर्चना की
अयोध्या (उप्र), गुरुवार, 02 अप्रैल 2026। अदाणी समूह के अध्यक्ष गौ ...
