कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम
- सैनिक शहीद, आतंकवादी ढेर
श्रीनगर, शुक्रवार, 08 जुलाई 2022। जम्मू कश्मीर में के कुपवाड़ा जिले के तंगधार सेक्टर में शुक्रवार को नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ के दौरान सेना की कार्रवाई में एक आतंकवादी ढेर हो गया तथा एक जवान शहीद हो गया। आधिकारिक तौर पर हालांकि अभी हताहतों के बारे में पुष्टि नहीं हुई है। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि सेना के जवानों ने नियंत्रण रेखा के करीब कुछ लोगों की संदिग्ध गतिविधियां को देखकर उन्हें ललकारा , तभी घुसपैठियों ने गोलीबारी की। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने भी गोलियां चलायी। दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया , वहीं एक सैनिक शहीद हो गया। उन्होंने बताया कि अन्य घुसपैठियों का पता लगाने के लिए क्षेत्र में बड़े पैमाने पर तलाश अभियान छेड़ा गया है।
Similar Post
-
पंजाब में 2027 के चुनाव में आम आदमी पार्टी पिछला रिकॉर्ड तोड़ेगी : केजरीवाल
चंडीगढ़, बुधवार, 20 मई 2026। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संय ...
-
केरल के मुख्यमंत्री सतीशन वित्त और कानून विभाग संभालेंगे
तिरुवनंतपुरम, बुधवार, 20 मई 2026। केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश ...
-
नीट प्रश्न पत्र लीक: पांच आरोपी न्यायिक हिरासत में, खैरनार की सीबीआई हिरासत की अवधि बढ़ाई
नई दिल्ली, बुधवार, 20 मई 2026। दिल्ली की एक अदालत ने बुधवार को रा ...
