जयपुर में उमस से परेशान रहे लोग
जयपुर, शुक्रवार, 08 जुलाई 2022। राजस्थान के कई हिस्सों में मानसूनी बारिश के बीच राजधानी जयपुर में शुक्रवार सुबह लोग उमस से परेशान रहे। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, पिछले 24 घंटे में राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा दर्ज की गई। मौसम केंद्र के मुताबिक, बीते 24 घंटे में बकानी (झालावाड़) में 99 मिलीमीटर और अहोर (जालौर) में 91 मिलीमीटर बारिश हुई। वहीं, कोटा, बूंदी, जैसलमेर, जोधपुर, बारां और चित्तौड़गढ़ में भी कई जगहों पर अच्छा-खासा पानी बरसा। मौसम केंद्र के अनुसार, हालांकि राजधानी जयपुर में बादलों की आवाजाही के बीच लोग भारी उमस से परेशान रहे। शहर में बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान यहां बिल्कुल भी बारिश नहीं हुई। मौसम विभाग ने आगामी नौ जुलाई को बारां, कोटा, झालावाड़ और चूरू जिले में बहुत भारी बारिश होने की आशंका के मद्देनजर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
Similar Post
-
एसआईआर के जरिये लोगों का मताधिकार छीन रही है केंद्र सरकार: थरूर
तिरुवनंतपुरम, बुधवार, 22 अक्टूबर 2026। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ...
-
मादक पदार्थ और साइबर अपराध पर लगाम लगाने के लिए ठोस कदम उठा रही है तेलंगाना सरकार: रेवंत रेड्डी
हैदराबाद, बुधवार, 22 अक्टूबर 2026। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रे ...
-
जम्मू कश्मीर के उधमपुर में बस खाई में गिरी, दो लोगों की मौत
जम्मू, बुधवार, 22 अक्टूबर 2026। जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले में ...
