जम्मू-कश्मीर में निरस्त की गई पुलिस भर्ती परीक्षा, CBI करेगी जांच
श्रीनगर, शुक्रवार, 08 जुलाई 2022। जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिंहा ने पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को निरस्त किये जाने की घोषणा शुक्रवार को की और साथ ही चयन प्रक्रिया की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपे जाने की अनुशंसा की। उपराज्यपाल कार्यालय की ओर से जारी किये गये ट्वीट के अनुसार “जम्मू -कश्मीर उपनिरीक्षक भर्ती प्रक्रिया को निरस्त कर दिया गया है और चयन प्रक्रिया की सीबीआई जांच की सिफारिश की गयी है। यह हमारे युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए उठाया गया पहला बड़ा कदम है और सरकार शीघ्र ही नयी भर्ती के लिए भविष्य की रणनीति निश्चित करेगी।”
पुलिस उपनिरीक्षक की भर्ती प्रक्रिया में धांधली के आरोपों के बाद नौ जून को उपराज्यपाल ने इसके जांच के आदेश दिये थे। जम्मू कश्मीर सेवा भर्ती बोर्ड ने 04 जून को पुलिस उपनिरीक्षक के 1200 पदों के लिए अनंतिम सूची जारी की थी इसके बाद गुस्साये अभ्यर्थी सड़कों पर उतर आये थे। प्रदर्शनकारियों का दावा था कि 27 परिवारों के सहोदरों ने यह परीक्षा पास की थी और लगभग एक लाख अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। इस विरोध प्रदर्शन को देखते हुए आरोपों की सत्यता की जांच के लिए गृहसचिव की अध्यक्षता में एक सरकारी समिति का गठन किया गया था।
Similar Post
-
आंध्र प्रदेश सरकार ने इमामों और मुअज्जिनों के लिए 45 करोड़ रुपये का मानदेय जारी किया
अमरावती, मंगलवार, 17 मार्च 2026। आंध्र प्रदेश सरकार ने राष्ट्रव ...
-
आयोग ने विधानसभा चुनावों और उपचुनावों के लिए 1,100 से अधिक पर्यवेक्षकों को तैनात किया
नई दिल्ली, मंगलवार, 17 मार्च 2026। निर्वाचन आयोग ने अप्रैल में ह ...
-
कश्मीर भर में शब-ए-क़द्र को धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया
श्रीनगर, मंगलवार, 17 मार्च 2026। कश्मीर में 'शब-ए-कद्र' यानी रह ...
