शेयर बाजार में बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत
शेयर बाजार में गुरुवार को बढ़ोतरी के साथ कारोबार की शुरुआत हुयी। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 395.71 अंकों की उछाल लगाकर 54,146.68 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 117.75 अंक बढ़कर 16,107.55 अंक पर खुला। हरे निशान के साथ खुले शेयर बाजार में मिडकैप और स्मॉलकैप में भी बढ़ोतरी दिखी। बीएसई का मिडकैप 116.88 अंक चढ़कर 22,462.94 अंक और स्मॉलकैप 131.07 अंक की बढ़त के साथ 25,370.75 अंकों पर खुला। गौरतलब है कि बुधवार को बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 616.62 अंकों की उछाल लेकर 53750.97 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 178.95 अंकों की बढ़त के साथ 15989.80 अंक पर रहा था।
Similar Post
-
रुपया दो पैसे की मामूली गिरावट के साथ 94.97 प्रति डॉलर पर
मुंबई, बुधवार, 02 सितंबर 2026। रुपये ने बुधवार को सीमित दायरे मे ...
-
सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से सात का बाजार पूंजीकरण 1.13 लाख करोड़ रुपये घटा
स्थानीय शेयर बाजार में पिछले सप्ताह जारी गिरावट के बीच सेंसेक्स की ...
-
रुपया शुरुआती कारोबार में 17 पैसे मजबूत होकर 95.56 प्रति डॉलर पर
मुंबई, गुरुवार, 20 अगस्त 2026। रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कार ...
