मुफ्ती ने आतंकवादियों को आत्मसमर्पण के लिए मनाने पर सुरक्षा बलों की सराहना की
श्रीनगर, बुधवार, 06 जुलाई 2022। जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री एवं पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने बुधवार को कुलगाम में दो आतंकवादियों को आत्मसमर्पण करने के लिए मनाने पर सुरक्षा बलों के प्रयासों की सराहना की। सुश्री मुफ्ती ने आतंकवादियों के परिजनों की भी तारीफ की जिन्होंने आत्मसमर्पण में सहयोग देकर अप्रिय घटना से बचा लिया। पुलिस ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के हंदीगम गांव में तलाशी अभियान में मुठभेड़ के दौरान दो स्थानीय आतंकवादियों ने पुलिस और अपने अभिभावकों की अपील पर आत्मसमर्पण करने के लिए मान गए। पुलिस प्रवक्ता ने ट्वीट किया, “मुठभेड़ के दौरान दो स्थानीय आंतकवादी पुलिस और अपने अभिभावकों की अपील पर आत्मसमर्पण के लिएमान गए। पुलिस ने उनके पास हथियार, गोलाबारुद और आपत्तिजनक सामग्री बरामद किए हैं।” मुफ्ती ने भी ट्वीट किया, “सुरक्षा बलों को आतंकवादियों के परिजनों से सहयोग मिलने और आत्मसमर्पण के लिए राजी करने पर दो जिदंगी बचाने के लिए धन्यवाद। इस तरह के प्रयास जारी रहने चाहिए ताकि आतंकवाद में शामिल होने वाले युवाओं को अपना जीवन जीने का दूसरा मौका दिया जा सके।”
Similar Post
-
सुप्रीम कोर्ट ने सात राज्यों को न्यायिक अधिकारियों की सेवानिवृत्ति आयु 62 वर्ष करने का निर्देश दिया
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। सर्वोच्च न्यायालय ने सात र ...
-
कांग्रेस सेवा दल ने बाढ़ प्रभावित नेपाल में भेजी राहत सामग्री
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। कांग्रेस के अग्रिम संगठन स ...
-
कॉजपा के प्रदर्शन में छात्रा के पिता पर हमला करने वाला व्यक्ति बुलंदशहर से भाग गया : दिल्ली पुलिस
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। दिल्ली पुलिस द्वारा कॉकरोच ...
