रसोई गैस की कीमत को लेकर माकपा ने केंद्र को घेरा
नई दिल्ली, बुधवार, 06 जुलाई 2022। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने बुधवार को घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी को लेकर केंद्र की भारतीय जनता पार्टी( भाजपा) नीत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार लोगों की आजीविका पर हमला कर रही है। माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने एक ट्वीट में कहा, 'लोगों की आजीविका पर मोदी सरकार के हमले बेरहम हैं।सरकार उच्च वर्ग पर कर लगाकर संसाधन जुटाएं, गरीबों को परेशान कर नहीं।' बुधवार को 14.2 किलो के घरेलू सिलेंडर के दाम में 50 रुपये का इजाफा किया गया है, जबकि पांच किलो वाले सिलेंडर के दाम में 18 रुपये की बढ़ोतरी की गई। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के प्राइस नोटिफिकेशन के मुताबिक अब दिल्ली में बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलो के सिलेंडर की कीमत 1,053 रुपये होगी।
Similar Post
-
पंजाब में 2027 के चुनाव में आम आदमी पार्टी पिछला रिकॉर्ड तोड़ेगी : केजरीवाल
चंडीगढ़, बुधवार, 20 मई 2026। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संय ...
-
केरल के मुख्यमंत्री सतीशन वित्त और कानून विभाग संभालेंगे
तिरुवनंतपुरम, बुधवार, 20 मई 2026। केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश ...
-
नीट प्रश्न पत्र लीक: पांच आरोपी न्यायिक हिरासत में, खैरनार की सीबीआई हिरासत की अवधि बढ़ाई
नई दिल्ली, बुधवार, 20 मई 2026। दिल्ली की एक अदालत ने बुधवार को रा ...
