उप-राष्ट्रपति चुनाव के लिए अधिसूचना जारी, छह अगस्त को होगा मतदान
नई दिल्ली, मंगलवार, 05 जुलाई 2022। निर्वाचन आयोग ने उप-राष्ट्रपति चुनाव के लिए मंगलवार को अधिसूचना जारी कर दी। निर्वाचन आयोग के अनुसार उप-राष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन पत्र 19 जुलाई तक दाखिल किये जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 20 जुलाई को होगी और 22 जुलाई तक नाम वापस लिये जा सकेंगे। आयोग की विज्ञप्ति के अनुसार यदि आवश्यक हुआ तो छह अगस्त को मतदान कराया जायेगा। उप-राष्ट्रपति वेंकैया नायडू का कार्यकाल 10 अगस्त को समाप्त हो रहा है।
Similar Post
-
सुप्रीम कोर्ट ने सात राज्यों को न्यायिक अधिकारियों की सेवानिवृत्ति आयु 62 वर्ष करने का निर्देश दिया
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। सर्वोच्च न्यायालय ने सात र ...
-
कांग्रेस सेवा दल ने बाढ़ प्रभावित नेपाल में भेजी राहत सामग्री
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। कांग्रेस के अग्रिम संगठन स ...
-
कॉजपा के प्रदर्शन में छात्रा के पिता पर हमला करने वाला व्यक्ति बुलंदशहर से भाग गया : दिल्ली पुलिस
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। दिल्ली पुलिस द्वारा कॉकरोच ...
