खराब मौसम के कारण अमरनाथ यात्रा स्थगित
श्रीनगर, मंगलवार, 05 जुलाई 2022। केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में मंगलवार सुबह खराब मौसम के कारण पहलगाम और बालटाल मार्ग पर अमरनाथ यात्रा अस्थाई रूप से स्थगित कर दी गई है। हिम शिव लिंग की 43 दिवसीय तीर्थयात्रा पिछले सप्ताह शुरू हुई थी। अधिकारियों ने बताया कि पहलगाम के नुनवान और गंदेरबल के बालटाल आधार शिविर से किसी भी तीर्थयात्री को पवित्र गुफा की ओर नहीं जाने दिया जा रहा है। जून 30 से अबतक करीब 71,000 तीर्थ यात्रियों ने पवित्र गुफा में हिम शिव लिंग के दर्शन किये हैं। अमरनाथ यात्रा 11 अगस्त को समाप्त होगी। इस बीच, जम्मू-कश्मीर में आज कई जगहों पर मध्यम बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 से 36 घंटों में कई स्थानों पर रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। यात्रा मार्ग पर आज ज्यादातर बादल छाए रहने की संभावना है।
Similar Post
-
ओडिशा: रामनवमी शोभायात्रा के दौरान हवा में गोली चलाने के आरोप में भाजपा विधायक के खिलाफ मामला दर्ज
भुवनेश्वर, रविवार, 29 मार्च 2026। ओडिशा के बोलांगीर जिले के टिट ...
-
हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में बारिश से तापमान में गिरावट
चंडीगढ़, रविवार, 29 मार्च 2026। पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों ...
-
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर रणथंभौर के पास बड़ा पुल खोला गया
जयपुर, रविवार, 29 मार्च 2026। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर रणथं ...
