राहुल ने हिमाचल प्रदेश में हुई बस दुर्घटना पर दुख जताया
नई दिल्ली, सोमवार, 04 जुलाई 2022। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में हुई बस दुर्घटना पर दुख जताया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने फेसबुक पोस्ट में कहा, ‘‘हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में हुए भयानक बस हादसे में बच्चों सहित स्थानीय लोगों की मृत्यु की ख़बर बेहद दुःखद है। मैं घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं और दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं। मैं शोकाकुल परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं प्रकट करता हूं।’’
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने ट्वीट किया, ‘‘कुल्लू-हिमाचल प्रदेश में हुए भीषण सड़क हादसे में स्कूली बच्चों समेत स्थानीय लोगों की मृत्यु की खबर सुनकर मन को भारी दुख पहुंचा। परमात्मा दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें। मृतकों के परिजनों के प्रति मेरी गहरी शोक संवेदनाएं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।’’ कुल्लू के स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि जिले के जंगला गांव में सुबह करीब साढ़े आठ बजे एक निजी बस के खड्ड में गिर जाने से कुछ स्कूली बच्चों समेत 16 लोगों की मौत हो गई ।
Similar Post
-
सुप्रीम कोर्ट ने सात राज्यों को न्यायिक अधिकारियों की सेवानिवृत्ति आयु 62 वर्ष करने का निर्देश दिया
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। सर्वोच्च न्यायालय ने सात र ...
-
कांग्रेस सेवा दल ने बाढ़ प्रभावित नेपाल में भेजी राहत सामग्री
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। कांग्रेस के अग्रिम संगठन स ...
-
कॉजपा के प्रदर्शन में छात्रा के पिता पर हमला करने वाला व्यक्ति बुलंदशहर से भाग गया : दिल्ली पुलिस
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। दिल्ली पुलिस द्वारा कॉकरोच ...
