CM बघेल पहुंचे पोंड़ी गांव, देवगुड़ी में पूजा अर्चना कर भेंट मुलाकात कार्यक्रम की शुरूआत की
रांची, रविवार, 03 जुलाई 2022। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बैकुण्ठपुर विधानसभा के ग्राम पोंड़ी स्थित देवगुड़ी में पूजा अर्चना कर भेंट मुलाकात कार्यक्रम की शुरूआत की। देवगुड़ियों के विकास हेतु मांदर व नगाड़े की थाप व सेवा गीत की धुन पर स्थानीय नाचा दल ने मुख्यमंत्री का आभार जताया। इससे पहले हेलीकॉप्टर से उतरते ही मुख्यमंत्री के चेहरे का मास्क और टी- शर्ट पहने नन्हे बालक समीर ने मुख्यमंत्री का ग्राम पोंड़ी में स्वागत किया।मुख्यमंत्री ने समीर का नाम पूछा और उसके साथ ही हेलिपैड से बाहर आए। राजीव युवा मितान क्लब पोंड़ी के सदस्यों ने मुख्यमंत्री का पारम्परिक खुमरी और कच्चे सूत की माला पहनाकर स्वागत किया।
Similar Post
-
सुप्रीम कोर्ट ने सात राज्यों को न्यायिक अधिकारियों की सेवानिवृत्ति आयु 62 वर्ष करने का निर्देश दिया
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। सर्वोच्च न्यायालय ने सात र ...
-
कांग्रेस सेवा दल ने बाढ़ प्रभावित नेपाल में भेजी राहत सामग्री
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। कांग्रेस के अग्रिम संगठन स ...
-
कॉजपा के प्रदर्शन में छात्रा के पिता पर हमला करने वाला व्यक्ति बुलंदशहर से भाग गया : दिल्ली पुलिस
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। दिल्ली पुलिस द्वारा कॉकरोच ...
