शेयर बाजार में मामूली बढ़त
घरेलू शेयर बाजार में बीते सप्ताह गिरावट के कारण हुयी लिवाली के बल पर शुरूआती दो दिनों में तेजी आयी थी लेकिन शेष तीन दिनों तक हुयी बिकवाली के कारण सप्ताहांत पर मामूली बढ़त हासिल कर सका। समीक्षाधीन अवधि में बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 179.95 अंकों की बढ़त लेकर 52907.93 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 136.6 अंकों की बढ़त के साथ 15752.05 अंक पर रहा। इसी तरह से बीएसई का मिडकैप 55.71 अंकों की बढ़त के साथ 21858.93 अंक पर और स्मॉलकैप 286.41 अंकों की बढ़त के साथ 24807.74 अंक पर रहा। विश्लेषकों का कहना है कि अगले सप्ताह भी उतार चढ़ाव का रूख बना रह सकता है क्योंकि अभी भी शेयर बाजार का अभी जो स्तर है उस पर उतार चढ़ाव का रूख बना रह सकता है। इसके साथ ही घरेलू स्तर पर वाहनों की बिक्री से उत्साहित निवेशकों की लिवाली दिख सकती है।
Similar Post
-
रुपया दो पैसे की मामूली गिरावट के साथ 94.97 प्रति डॉलर पर
मुंबई, बुधवार, 02 सितंबर 2026। रुपये ने बुधवार को सीमित दायरे मे ...
-
सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से सात का बाजार पूंजीकरण 1.13 लाख करोड़ रुपये घटा
स्थानीय शेयर बाजार में पिछले सप्ताह जारी गिरावट के बीच सेंसेक्स की ...
-
रुपया शुरुआती कारोबार में 17 पैसे मजबूत होकर 95.56 प्रति डॉलर पर
मुंबई, गुरुवार, 20 अगस्त 2026। रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कार ...
