सिन्हा ने टीआरएस, एमआईएम से मांगा समर्थन
हैदराबाद, शनिवार, 02 जुलाई 2022। विपक्षी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा का शनिवार को यहां पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया और औपचारिक रूप से तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) प्रमुख और तेलंगाना के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव के साथ-साथ मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन (एमआईएम) से औपचारिक रूप से समर्थन मांगा। बेगमपेट हवाई अड्डे पर पहुंचने पर श्री सिन्हा (84) का मुख्यमंत्री राव, टीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष और मंत्री के टी रामाराव, टीआरएस के सांसदों के साथ-साथ कैबिनेट मंत्रियों ने भी स्वागत किया। इसके बाद श्री सिन्हा के स्वागत के लिए एक विशाल बाइक रैली आयोजित की गयी। जिसमें सत्तारूढ़ टीआरएस ने हवाई अड्डे से नेकलेस रोड पर जल विहार तक 10,000 वाहनों का इंतजाम किया।
सिन्हा ने वहां टीआरएस प्रतिनिधियों को संबोधित किया और 18 जुलाई के चुनाव में उनका समर्थन मांगा। रैली में टीआरएस सांसद, विधायक और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए। सिन्हा इसके बाद एमआईएम के नेताओं से भी मिलेंगे। एमआएम ने उन्हें समर्थन देने की भी घोषणा की है। तेलंगाना कांग्रेस प्रमुख रेवनाथ रेड्डी ने हालांकि, पहले घोषणा की थी कि पार्टी का कोई भी सदस्य श्री सिन्हा से नहीं मिलेगा, लेकिन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हनुमंत राव उनका स्वागत करने के लिए हवाई अड्डे पर मौजूद थे। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सिन्हा इसके बाद अपने अभियान के तहत बेंगलुरु के लिए उड़ान भरेंगे।
Similar Post
-
पंजाब में 2027 के चुनाव में आम आदमी पार्टी पिछला रिकॉर्ड तोड़ेगी : केजरीवाल
चंडीगढ़, बुधवार, 20 मई 2026। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संय ...
-
केरल के मुख्यमंत्री सतीशन वित्त और कानून विभाग संभालेंगे
तिरुवनंतपुरम, बुधवार, 20 मई 2026। केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश ...
-
नीट प्रश्न पत्र लीक: पांच आरोपी न्यायिक हिरासत में, खैरनार की सीबीआई हिरासत की अवधि बढ़ाई
नई दिल्ली, बुधवार, 20 मई 2026। दिल्ली की एक अदालत ने बुधवार को रा ...
