ओडिशा विधानसभा का मानसून सत्र शुरू
भुवनेश्वर, शनिवार, 02 जुलाई 2022। ओडिशा विधानसभा का मानसून सत्र शनिवार को सुबह शुरू हो गया और राज्य के वित्त मंत्री निरंजन पुजारी 2022-23 का पूर्ण बजट पेश करेंगे। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने डिजिटल माध्यम से अपने आवास से कार्यवाही में भाग लिया, जबकि इस्पात और खान मंत्री पीके मलिक और बीजू जनता दल (बीजद) के वरिष्ठ विधायक प्रफुल्ल सामल लोक सेवा भवन से सत्र में शामिल हुए। विधानसभा अध्यक्ष बीके अरुखा ने कहा कि सदस्यों को कोविड-19 महामारी के कारण वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से कार्यवाही में भाग लेने की अनुमति है।
कार्यवाही शुरू होने पर पटनायक ने बलीगुडा के पूर्व विधायक सुरेंद्र नाथ कन्हर के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए एक प्रस्ताव पेश किया। इस प्रस्ताव को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विपक्ष के उपनेता विष्णु चरण सेठी, कांग्रेस विधायक दल के नेता नरसिंह मिश्रा और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के विधायक लक्ष्मण मुंडा ने समर्थन दिया। इसके बाद, प्रश्नकाल हुआ जिसमें सभी सदस्यों ने कार्यवाही में भाग लिया। वित्त मंत्री दोपहर में वित्त वर्ष 2022-23 का पूर्ण बजट पेश करेंगे। 30 मार्च को, उन्होंने दो लाख करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ एक अंतरिम बजट पेश किया था। फरवरी-मार्च में पंचायत और निकाय चुनावों के मद्देनजर पूर्ण बजट पेश नहीं किया जा सका।
इस बीच, सदन की कार्यवाही की अवधि एक घंटे के लिए बढ़ा दी गई। यह कार्यवाही दोपहर के भोजन से पहले सुबह साढ़े 10 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक और फिर शाम छह बजे के बजाय शाम चार बजे से शाम सात बजे तक चलेगी। चार अगस्त तक चलने वाले इस सत्र में 24 कार्य दिवस होंगे। विधायकों के लिए दो मीटर की दूरी पर बैठने की व्यवस्था की गई थी और कुछ को प्रेस गैलरी में बैठाया गया। प्रेस को सदन के अंदर जाने की अनुमति नहीं है और एक हॉल आवंटित किया गया है, जहां टीवी स्क्रीन पर कार्यवाही दिखाई जाती है।
Similar Post
-
आंध्र प्रदेश सरकार ने इमामों और मुअज्जिनों के लिए 45 करोड़ रुपये का मानदेय जारी किया
अमरावती, मंगलवार, 17 मार्च 2026। आंध्र प्रदेश सरकार ने राष्ट्रव ...
-
आयोग ने विधानसभा चुनावों और उपचुनावों के लिए 1,100 से अधिक पर्यवेक्षकों को तैनात किया
नई दिल्ली, मंगलवार, 17 मार्च 2026। निर्वाचन आयोग ने अप्रैल में ह ...
-
कश्मीर भर में शब-ए-क़द्र को धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया
श्रीनगर, मंगलवार, 17 मार्च 2026। कश्मीर में 'शब-ए-कद्र' यानी रह ...
