इस होटल का "वॉटर मेनू" देख रह जाएंगे दंग
आप बाहर होटल में अपनी मनपसंद डिश के लिए मेनू देखते आए है लेकिन आपको मेनू देखकर तय करना होगा कि पानी कौन सा पिएंगे। बात कर रहे है उत्तरी आयरलैंड के मर्चेंट होटल की। जिसने पहली बार वॉटर मेनू बनाया है। जिसमें 13 तरह के पानी बनाए गए हैं। सबसे महंगा पानी केनेडियन आर्कटिक का है। हैरानी की बात तो यह है कि यहां 750 मिली पानी की बोतल की कीमत 2600 रूपए है। बताया जा रहा है कि इसमें कनाडा के ग्लेशियर का पानी है। हजारों साल पुराने इस बर्फ का पानी दुनिया में शुद्ध माना जाता है।
बताया जा रहा है कि इस होटल ने धरती के अलग-अलग हिस्सों से पानी निकाला है। इस होटल की एक ओर खास बात यह है कि यहां 2 खानसाने भी रखे गए हैं जो आपको बताएंगे कि आपको किस ब्रांड के पानी का स्वाद पसंद आएगा। जानकारी के मुताबिक होटल के जनरल मैनेजर गेविन कैरोल कहते हैं कि जिस तरह से वाइन जिस जगह बनती है उसी से वह खास हो जाती है। ऎसा ही पानी के साथ है,इसके टेस्ट और फ्लेवर पर स्थान का प्रभाव पडता है। उन्होंने बताया कि हम जानते हैं कि हर किसी के लिए इस तरह के लग्जीरियस पानी के लिए खर्च करना आसान नहीं होगा। इसलिए हमने स्थानीय ब्रांड के मिनरल वॉटर भी रखे हैं।
Similar Post
-
हिमालय की गोद में बसा कालापानी का रहस्यमयी मंदिर, जहां मंदिर से निकलती है काली नदी
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में, हिमालय की ऊंची-ऊंची चोटियों के बीच ...
-
देश का अनोखा साइकिल स्कूटर, आगे से स्कूटर, पीछे से साइकिल
जिले के लक्खोवाल के कक्षा आठवीं के एक छात्र ने अपने पिता के साथ मिलक ...
-
असीरगढ़ में फिर निकले सोने के सिक्के, रात के अंधेरे में खुदाई जारी
असीरगढ़ किले के पास खुदाई में सोने के सिक्के मिलने की खबर फैलते ही स ...
