Hotwav W10 स्मार्टफोन लॉन्च
Hotwav W10 रग्ड स्मार्टफोन मिलिट्री ग्रेड की मजबूती और वॉटर रसिस्टेंट डिजाइन के साथ लॉन्च किया गया है। फोन का सबसे बडा़ आकर्षण इसकी 15,000mAh की बैटरी है। इसके लिए कंपनी ने दावा किया है कि सिंगल चार्ज में इसकी बैटरी 1200 घंटे का स्टैंडबाय टाइम दे सकती है। इस स्मार्टफोन में 6.53 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसमें सेल्फी कैमरा वाटरड्रॉप नॉच के अंदर फिट किया गया है। पावर के लिए यह क्वाड-कोर चिपसेट के साथ आता है। इसकी सेल 27 जून से शुरू होगी। लॉन्च के समय एक लिमिटिड टाइम ऑफर भी दिया जाएगा जिससे फोन को डिस्काउंटेड प्राइस पर खरीदा जा सकेगा।
Hotwav W10 price, availability
- जैसा कि पहले बताया गया है, Hotwav W10 की सेल 27 जून से शुरू होगी। फोन को AliExpress से खरीदा जा सकता है। इसकी कीमत $99.99 (लगभग 8,000 रुपये) है, जो कि 1 जुलाई तक मान्य है। उसके बाद फोन की कीमत $139 (लगभग 11,000 रुपये) होगी। इसे ग्रे और ऑरेंज कलर्स में खरीदा जा सकेगा।
Hotwav W10 specifications, features
- Hotwav W10 रग्ड स्मार्टफोन में एचडी प्लस (720x1,600 पिक्सल) रेजॉल्यूशन के साथ 6.53 इंच का डिस्प्ले मिलता है। यह Mediatek Helio A22 SoC से लैस है जिसे 4GB रैम और 32GB ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ पेअर किया गया है। 512GB तक माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज बढ़ाई भी जा सकती है। स्मार्टफोन में 13-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप और फ्रंट में 5-मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर दिया गया है।
- Hotwav W10 में 15,000mAh की विशाल बैटरी है, जिसके लिए दावा किया गया है कि यह 28 घंटे का बिना रुके वीडियो प्लेबैक दे सकती है। बैटरी में 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है और रिवर्स चार्जिंग फीचर भी है। इसे MIL-STD810H सर्टिफिकेशन प्राप्त है जिससे फोन काफी टिकाऊ बन जाता है। वॉटर रसिस्टेंस के लिए इसे IP68 और IP69K रेटिंग दी गई है। फोन में GPS, GLONASS, Beidou और Galileo जैसे फीचर्स भी हैं। डिवाइस में फिंगरप्रिंट स्कैनर और फेस अनलॉक भी दिया गया है।
Similar Post
-
Realme Narzo 100 Lite 5G भारत में लॉन्च होगा 14 अप्रैल को
Realme Narzo 100 Lite 5G लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है। फोन का लॉन्च बहुत ही नजदीक है। य ...
-
Oppo K15 Pro, K15 Pro+ लॉन्च
Oppo ने आज चीनी बाजार में Oppo K15 Pro और Oppo K15 Pro+ को लॉन्च कर दिया है। Oppo K15 Pro सीरीज म ...
-
Lava Bold 2 5G हुआ भारत में लॉन्च
बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Lava के Lava Bold 2 5G को शुक्रवार को भारत म ...
