वायु सेना का असम और मेघालय में बाढ़ राहत अभियान जारी
नई दिल्ली, शनिवार, 25 जून 2022। वायु सेना बाढ़ से प्रभावित पूर्वोत्तर के राज्यों असम और मेघालय में पिछले चार दिनों से लगातार राहत अभियान चला रही है और इस दौरान उसके विमानों ने अब तक 74 उड़ान भरी हैं। वायु सेना ने शनिवार को यहां बताया कि वह नागरिक प्रशासन के साथ मिलकर 21 जून से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत अभियान चला रही है और इस दौरान उसके विमानों ने 74 उड़ान भरी, बाढ़ के कारण फंसे 273 लोगों को बचाया और मानवीय सहायता के तहत 200 टन से भी अधिक राहत सामग्री प्रभावित क्षेत्रों में गिराई।
वायु सेना ने राहत अभियान में अपने विशालकाय मालवाहक विमान सी 130जे सुपर हरक्यूलिस और एन-32 को उतारा है। इसके अलावा एमआई-17 वी 5 , उन्नत हल्के हेलीकॉप्टर ध्रुव और एमआई-17 हेलीकॉप्टर को भी बाढ़ में फंसे लोगों तक राहत आपूर्ति पहुंचाने के लिए लगाया गया है। नागरिक प्रशासन के तालमेल से प्रभावित क्षेत्रों में वायु सेना निरंतर राहत अभियान चला रही है।
Similar Post
-
महाराष्ट्र : देहू रोड आयुध कारखाना परिसर में लगी आग, कोई नुकसान नहीं
पुणे, सोमवार, 15 जून 2026। महाराष्ट्र में पुणे के पास स्थित देहू ...
-
जम्मू-कश्मीर : पुलिस ने वैष्णो देवी के तीर्थयात्री को लौटाया नकदी और दस्तावेजों वाला खोया बैग
जम्मू, सोमवार, 15 जून 2026। जम्मू-कश्मीर पुलिस की सुरक्षा शाखा न ...
-
फतेहाबाद-टोहाना रोड पर निजी बस पलटी, तीन की मौत, 28 घायल
टोहाना, सोमवार, 15 जून 2026। हरियाणा के फतेहाबाद से टोहाना आ रही ...
