सतह से हवा में मार करने वाली छोटी दूरी की मिसाइल का सफल परीक्षण
नई दिल्ली, शुक्रवार, 24 जून 2022। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) और नौसेना ने सतह से हवा में मार करने वाली छोटी दूरी की वर्टिकल लांच मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिह ने मिसाइल के सफल परीक्षण पर डीआरडीओ और नौसेना तथा उद्योग जगत को बधाई देते हुए कहा है कि इससे नौसेना के युद्धपोतों की हवाई खतरों से निपटने में मारक क्षमता बढेगी। यह परीक्षण शुक्रवार को नौसेना के युद्धपोत द्बारा ओडिशा स्थित चांदीपुर परीक्षण रेंज से किया गया। परीक्षण के दौरान हवा में तेज गति से आ रहे लक्ष्य पर निशाना साधा गया जो पूरी तरह सटीक रहा। डीआरडीओ और नौसेना के अधिकारी मिशन पर निरंतर नजर रखे हुए थे जिसने अपने सभी उद्देश्यों को पूरा किया।
Similar Post
-
पंजाब में 2027 के चुनाव में आम आदमी पार्टी पिछला रिकॉर्ड तोड़ेगी : केजरीवाल
चंडीगढ़, बुधवार, 20 मई 2026। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संय ...
-
केरल के मुख्यमंत्री सतीशन वित्त और कानून विभाग संभालेंगे
तिरुवनंतपुरम, बुधवार, 20 मई 2026। केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश ...
-
नीट प्रश्न पत्र लीक: पांच आरोपी न्यायिक हिरासत में, खैरनार की सीबीआई हिरासत की अवधि बढ़ाई
नई दिल्ली, बुधवार, 20 मई 2026। दिल्ली की एक अदालत ने बुधवार को रा ...
