एकनाथ शिंदे को छोड़कर नागपुर लौटे नितिन देशमुख, बोले- मुझे किया गया था किडनैप, मैं उद्धव ठाकरे के साथ हूं
मुंबई, बुधवार, 22 जून 2022। महाराष्ट्र में सियासी उठापटक के बीच शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे ने दावा किया कि 47 विधायक उनके साथ हैं। इसके कुछ वक्त बाद ही एक विधायक सूरत से भागकर नागपुर पहुंचा। जहां पर विधायक ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के प्रति अपनी निष्ठा प्रकट की। सूरत से नागपुर भागकर पहुंचे शिवसेना विधायक नितिन देशमुख ने कहा कि उन्हें किडनैप किया गया था। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, शिवसेना विधायक नितिन देशमुख ने बताया कि 100-150 पुलिसकर्मी उनके पीछे थे। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया और ऐसा नाटक किया गया कि मुझे अटैक आया है। वे मेरा ऑपरेशन करना चाहते थे, उसके जरिए मुझे नुकसान पहुंचाने की कोशिश थी लेकिन भगवान की कृपा से मैं ठीक हूं। मैं उद्धव ठाकरे के साथ हूं।
Similar Post
-
ऊर्जा संरक्षण का संदेश देने साइकिल से अदालत पहुंचे राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधीश
जयपुर, शनिवार, 16 मई 2026। देश में ऊर्जा संरक्षण को लेकर चल रही म ...
-
महिला आयोग 'शक्ति संवाद' का चौथा संस्करण श्रीनगर में आयोजित करेगा
नई दिल्ली, शनिवार, 16 मई 2026। राष्ट्रीय महिला आयोग अपने प्रमुख ...
-
सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ के बाद 25 हजार रुपये का इनामी अपराधी गिरफ्तार
सहारनपुर (उप्र), शनिवार, 16 मई 2026। सहारनपुर जिले की बेहट थाना प ...
