उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति वर्ष 2022-23 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

img

  • शिक्षण संस्थाएं 15 जून से तथा विद्यार्थी 01 जुलाई से कर सकते हैं आवेदन
  • आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई

जयपुर, शनिवार, 18 जून 2022। उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति वर्ष 2022-23 के लिए शिक्षण संस्थानों के पंजीयन और पंजीयन नवीनीकरण छात्रवृत्ति पोर्टल पर अद्यतन करने एवं विद्यार्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।  सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री टीकाराम जूली ने बताया कि राज्य के मूल निवासियों के लिए अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, विशेष समूह योजना (पूर्व में विशेष पिछड़ा वर्ग), अन्य पिछड़ा वर्ग, आर्थिक पिछड़ा वर्ग, विमुक्त, घुमंतू एवं अर्ध घुमंतू, मुख्यमंत्री सर्वजन उच्च शिक्षा उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनाओं में राजकीय और निजी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थाओं तथा राज्य के बाहर की राजकीय एवं राष्ट्रीय स्तर की शिक्षण संस्थाओं के पाठ्यक्रमों में प्रवेशित और अध्ययनरत विद्यार्थी विभागीय वेबसाइट www.sje.rajasthan.gov.in/scholarship   अथवा एसएसओ पोर्टल Scholarship Sje App  पर क्लिक कर पेपरलेस आवेदन पत्रा ऑनलाइन प्रस्तुत कर सकते हैं।

शासन सचिव, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, डॉ. समित शर्मा ने बताया कि उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु शिक्षण संस्थानों द्वारा नवीन पंजीयन, पूर्व में पंजीकृत की मान्यता एवं पाठ्यक्रम वार फीस स्ट्रक्चर अद्यतन करने के लिए 15 जून से तथा विद्यार्थियों द्वारा पेपरलेस ऑनलाइन आवेदन 01 जुलाई से करने हेतु पोर्टल प्रारंभ किया गया है। शिक्षण संस्थानों एवं विद्यार्थियों दोनों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई है। योजना से संबंधित नियम, दिशा-निर्देश विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध है।

निदेशक एवं संयुक्त शासन सचिव, श्री ओपी बुनकर ने जानकारी दी कि जिन महाविद्यालय द्वारा संबंधित विश्वविद्यालय से शैक्षणिक सत्र 2022-23 की मान्यता/सम्बद्धता एवं पाठ्यक्रम संचालन की अनुमति का पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन अथवा अपडेशन नहीं किया है, वह संस्थाएं छात्रवृत्ति पोर्टल पर विद्यार्थियों को प्रदर्शित नहीं होगी। इसके अभाव में विभाग द्वारा महाविद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन नहीं कर सकेंगे, जिसकी समस्त जिम्मेदारी संबंधित महाविद्यालय की होगी।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement