लुधियाना में बारिश के दौरान बड़ा हादसा, छत गिरने से दो लोगों की मौत, तीन घायल
नई दिल्ली, शनिवार, 18 जून 2022। पंजाब में बारिश के दौरान लुधियाना की भोरा कालोनी में एक मकान की छत गिरने से परिवार के दो सदस्याें की मौत हो गयी तथा तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को अस्पताल भर्ती कराया गया। पश्चिमोत्तर क्षेत्र में पिछले 24 घंटों के दौरान बारिश होने से झुलसाती गर्मी से राहत मिली तथा अगले तीन दिन भी बारिश के आसार हैं। मौसम केन्द्र के अनुसार हरियाणा में अगले दो दिन कई स्थानों पर बारिश होने का अनुमान है तथा कहीं- कहीं भारी बारिश,गरज-चमक और तेज हवा चलने के आसार हैं।
पंजाब में अगले 48 घंटे में कुछ स्थानों पर तथा 20 -21 जून को अनेक स्थानों पर बारिश होने और कहीं-कहीं भारी बारिश,गर्जन और तेज हवा चलने के आसार हैं। चंडीगढ़ में पिछले 24 घंटों में हल्की बारिश हुई जिससे पारे में गिरावट आने से मौसम सुहावना बना रहा। शहर में एक मिमी वर्षा हुई। पंजाब में कुछ स्थानों पर बारिश हुई। लुधियाना में 30 मिमी,पटियाला 27 मिमी, पठानकोट पांच मिमी, बठिंडा 16 मिमी, फतेहगढ़ साहिब 26 मिमी, गुरदासपुर 13 मिमी, फरीदकोट 14 मिमी सहित कुछ स्थानों पर हल्की से औसत बारिश हुई। बारिश सूख रहीं फसलों के लिये वरदान साबित हुई । हरियाणा में भी तेज हवा के साथ हल्की बारिश हुई। अंबाला सात मिमी, हिसार चार मिमी, करनाल 39 मिमी, रोहतक छह मिमी ,भिवानी आठ मिमी, सिरसा दो मिमी सहित कुछ इलाकों में हल्की बारिश तथा बूंदाबांदी हुई।
Similar Post
-
सुप्रीम कोर्ट ने सात राज्यों को न्यायिक अधिकारियों की सेवानिवृत्ति आयु 62 वर्ष करने का निर्देश दिया
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। सर्वोच्च न्यायालय ने सात र ...
-
कांग्रेस सेवा दल ने बाढ़ प्रभावित नेपाल में भेजी राहत सामग्री
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। कांग्रेस के अग्रिम संगठन स ...
-
कॉजपा के प्रदर्शन में छात्रा के पिता पर हमला करने वाला व्यक्ति बुलंदशहर से भाग गया : दिल्ली पुलिस
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। दिल्ली पुलिस द्वारा कॉकरोच ...
