पूंजीपतियों के विदेश में जमा धन को लेकर मायावती ने कसा तंज
लखनऊ, शुक्रवार, 17 जून 2022। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने देश के पूंजीपतियाें की अकूत दौलत स्विस बैंकों में जमा होने का रिकार्ड स्तर छूने पर तंज कसते हुए सरकार की मंशा को सवालों के घेरे में खड़ा किया है। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने पूंजीपतियों के विदेशों में जमा काले धन पर तंज कसते हुए देश में विपक्ष के नेताओं पर केन्द्रीय एजेंसियों की छापेमारी की ओर इशारा किया। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ''भारतीय पूंजीपतियों व धन्नासेठों की स्विटजरलैण्ड के बैंकों में जमा धन 14 वर्ष के रिकार्ड स्तर पर 3.83 बिलियन फ्रैंक पहुँचने की खबर चर्चाओं में है, जिस पर गरीबी, महंगाई व बेरोजगारी आदि के अभूतपूर्व संकट से जूझ रहे देश के लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि वे कैसे खुश हों? गौरतलब है कि स्विस बैंकों में जमा धन के बारे में जारी रिपोर्ट के हवाले से मायावती ने सरकार की मंशा को सवालों के घेरे में खड़ा किया है। रिपोर्ट में उजागर हुआ है कि भारत के पूंजीपतियाें का स्विस बैंकों में जमा धन पिछले 14 सालों केे रिकार्ड स्तर पर पहुंच गया है।
Similar Post
-
सुप्रीम कोर्ट ने सात राज्यों को न्यायिक अधिकारियों की सेवानिवृत्ति आयु 62 वर्ष करने का निर्देश दिया
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। सर्वोच्च न्यायालय ने सात र ...
-
कांग्रेस सेवा दल ने बाढ़ प्रभावित नेपाल में भेजी राहत सामग्री
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। कांग्रेस के अग्रिम संगठन स ...
-
कॉजपा के प्रदर्शन में छात्रा के पिता पर हमला करने वाला व्यक्ति बुलंदशहर से भाग गया : दिल्ली पुलिस
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। दिल्ली पुलिस द्वारा कॉकरोच ...
