शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत
शेयर बाजार में सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत हुयी। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 305.8 अंक गिरकर 51,189.99 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 87.95 अंक उतरकर 15,272.65 अंक पर खुला। लाल निशान के साथ खुले शेयर बाजार में मिडकैप और स्मॉलकैप में भी मंदी देखी गयी। बीएसई का मिडकैप 103.89 अंक गिरकर 21,337.51 और स्मॉलकैप 91.29 अंक की गिरावट के साथ 24,255.67 अंकों पर खुला। उल्लेखनीय है कि बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स गुरुवार को 1045.66 अंक उतरकर 52 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे 51495.79 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 331.55 अंक गिरकर 15360.60 अंक के स्तर पर आ गया था।
Similar Post
-
रुपया दो पैसे की मामूली गिरावट के साथ 94.97 प्रति डॉलर पर
मुंबई, बुधवार, 02 सितंबर 2026। रुपये ने बुधवार को सीमित दायरे मे ...
-
सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से सात का बाजार पूंजीकरण 1.13 लाख करोड़ रुपये घटा
स्थानीय शेयर बाजार में पिछले सप्ताह जारी गिरावट के बीच सेंसेक्स की ...
-
रुपया शुरुआती कारोबार में 17 पैसे मजबूत होकर 95.56 प्रति डॉलर पर
मुंबई, गुरुवार, 20 अगस्त 2026। रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कार ...
