केजरीवाल, मान ने पंजाब से आईजीआई हवाई अड्डे के लिए लग्ज़री बस सेवा शुरू की
जालंधर, बुधवार, 15 जून 2022। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के अपने समकक्ष भगवंत मान के साथ बुधवार को जालंधर से इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआई) के लिए ‘लग्ज़री’ बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पंजाब के परिवहन मंत्री लालजीत भुल्लर भी इस मौके पर मौजूद थे। इससे पहले, आम आदमी पार्टी (आप) के मुख्य प्रवक्ता मलविंदर सिंह कांग ने शनिवार को कहा था कि राज्य में शराब, बालू माफियाओं और मादक पदार्थों की आपूर्ति को खत्म करने के लिए आप सरकार पहले ही कई कदम उठा चुकी है।
उन्होंने कहा था, ‘‘ अब परिवहन माफिया भी बीते दिनों की बात हो जाएंगे, क्योंकि 15 जून को पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री मान के साथ वॉल्वो बसों को हरी झंडी दिखाएंगे।’’ मान ने शुक्रवार को घोषणा की थी कि पंजाब से दिल्ली हवाई अड्डे के लिए लग्ज़री वॉल्वो बस सेवा शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा था कि दशकों से केवल निजी ट्रांसपोर्टर ही इस मार्ग पर अपनी बसें चला रहे हैं और ‘‘अपनी मर्जी से लोगों से किराया ले रहे हैं।’’ कांग ने कहा था कि राज्य सरकार लग्ज़री बसें चलाएगी, जिसका किराया निजी ट्रांसपोर्टर के किराए से आधे से भी कम होगा।
Similar Post
-
सुप्रीम कोर्ट ने सात राज्यों को न्यायिक अधिकारियों की सेवानिवृत्ति आयु 62 वर्ष करने का निर्देश दिया
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। सर्वोच्च न्यायालय ने सात र ...
-
कांग्रेस सेवा दल ने बाढ़ प्रभावित नेपाल में भेजी राहत सामग्री
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। कांग्रेस के अग्रिम संगठन स ...
-
कॉजपा के प्रदर्शन में छात्रा के पिता पर हमला करने वाला व्यक्ति बुलंदशहर से भाग गया : दिल्ली पुलिस
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। दिल्ली पुलिस द्वारा कॉकरोच ...
