केरल में कांग्रेस को मिली पहली महिला विधायक, उमा थॉमस ने ली शपथ
तिरुवनंतपुरम, बुधवार, 15 जून 2022। 31 मई को हुए थ्रीक्काकारा विधानसभा उपचुनाव में जीत दर्ज करने के बाद, कांग्रेस नेता उमा थॉमस ने बुधवार को केरल विधानसभा के विधायक के रूप में शपथ ली। उन्हें विधानसभा अध्यक्ष एम.बी. राजेश ने विधानसभा परिसर में अपने कार्यालय कक्ष में शपथ दिलाई। उमा थॉमस दो बार के थ्रीक्काकारा के कांग्रेस विधायक पी.टी. थॉमस की पत्नी है। उनका पिछले साल दिसंबर में निधन हो गया था। उमा ने 25,000 से अधिक मतों के अंतर से जीत हासिल की थी। उन्होंने मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के नेतृत्व वाले वामपंथी गठबंधन के उम्मीदवार जो जोसेफ को हराया है।
शपथ ग्रहण के दौरान कांग्रेस के दिग्गज नेता ओमन चांडी, एम.एम. हसन समेत कई अन्य कांग्रेस और यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट के विधायक मौजूद रहे। 140 सदस्यीय केरल विधानसभा में, सत्तारूढ़ वामपंथी के पास 99 सदस्य हैं, जबकि कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ के पास अब 41 सदस्य हैं। अब तक 41 में से एकमात्र महिला विधायक के.के. रेमा, जो रिवॉल्यूशनरी मार्क्सवादी पार्टी से ताल्लुक रखती हैं। वह कांग्रेस की सहयोगी भी रह चुकी है। अब उमा के शपथ ग्रहण के साथ विपक्षी बेंच में दो महिलाएं होंगी। केरल विधानसभा के नए सत्र की कार्यवाही 27 जून को शुरू होगी, तब तक उमा को इंतजार करना होगा।
Similar Post
-
पंजाब में 2027 के चुनाव में आम आदमी पार्टी पिछला रिकॉर्ड तोड़ेगी : केजरीवाल
चंडीगढ़, बुधवार, 20 मई 2026। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संय ...
-
केरल के मुख्यमंत्री सतीशन वित्त और कानून विभाग संभालेंगे
तिरुवनंतपुरम, बुधवार, 20 मई 2026। केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश ...
-
नीट प्रश्न पत्र लीक: पांच आरोपी न्यायिक हिरासत में, खैरनार की सीबीआई हिरासत की अवधि बढ़ाई
नई दिल्ली, बुधवार, 20 मई 2026। दिल्ली की एक अदालत ने बुधवार को रा ...
