नायडू ने संत कबीर को किया नमन
नई दिल्ली, मंगलवार, 14 जून 2022। उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने संत कबीर को भावपूर्ण नमन करते हुए उन्हें महान समाज सुधारक बताया है। नायडू ने संत कबीर जयंती के अवसर पर मंगलवार को यहां जारी एक संदेश में कहा कि संत कबीर की शिक्षाएं पूरी मानवता के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी रही है। नायडू ने संत कबीर के दोहे- ज्यों तिल माही तेल है, ज्यों चकमक में आग। तेरा साईं तुझमें बसे, जाग सके तो जाग - का उल्लेख करते हुए कहा कि वह कवि, संत और महान सुधारक थे। उन्होंने कहा, भारत की निर्गुण परंपरा के मूर्धन्य कवि और समाज सुधारक संत कबीर की जयंती पर सामाजिक रूढ़ियों के विरुद्ध उनके संदेश और मानवता की आध्यात्मिक एकता में उनके विश्वास को सादर स्मरण करता हूं।
Similar Post
-
पंजाब में 2027 के चुनाव में आम आदमी पार्टी पिछला रिकॉर्ड तोड़ेगी : केजरीवाल
चंडीगढ़, बुधवार, 20 मई 2026। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संय ...
-
केरल के मुख्यमंत्री सतीशन वित्त और कानून विभाग संभालेंगे
तिरुवनंतपुरम, बुधवार, 20 मई 2026। केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश ...
-
नीट प्रश्न पत्र लीक: पांच आरोपी न्यायिक हिरासत में, खैरनार की सीबीआई हिरासत की अवधि बढ़ाई
नई दिल्ली, बुधवार, 20 मई 2026। दिल्ली की एक अदालत ने बुधवार को रा ...
