इंदौर में सड़क हादसा
- कार-ट्रक की टक्कर से दो पुलिसकर्मियों सहित तीन की मौत
इंदौर, मंगलवार, 14 जून 2022। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के सिमरोल थाना क्षेत्र में एक कार के ट्रक से टकरा जाने से दो पुलिसकर्मियों सहित तीन लोगों की मौत हो गई है। पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि जिले के सिमरोल इलाके में कनाड़ गांव के पास एक कार कल देर रात एक ट्रक से टकरा गई। हादसे में पुलिस कर्मचारी धमेन्द्र सिंह और कुलदीप सिंह और देवास निवासी विनोद की मौत हो गई। दोनों पुलिसकर्मी इंदौर की जिला पुलिस लाइन में पदस्थ थे। सूचना मिलने पर पुलिस बल तत्काल मौकेे पर पहुंचा।
मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजे गए। बताया गया है कि एक पुलिसकर्मी की पत्नी को तबीयत खराब थी, जिसे लेकर पुलिसकर्मी कार से खंडवा जा रहे थे। तभी कार एक ट्रक में घुस गई और तीन लोगों की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मिनी ट्रक को जब्त कर लिया है।
Similar Post
-
सुप्रीम कोर्ट ने सात राज्यों को न्यायिक अधिकारियों की सेवानिवृत्ति आयु 62 वर्ष करने का निर्देश दिया
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। सर्वोच्च न्यायालय ने सात र ...
-
कांग्रेस सेवा दल ने बाढ़ प्रभावित नेपाल में भेजी राहत सामग्री
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। कांग्रेस के अग्रिम संगठन स ...
-
कॉजपा के प्रदर्शन में छात्रा के पिता पर हमला करने वाला व्यक्ति बुलंदशहर से भाग गया : दिल्ली पुलिस
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। दिल्ली पुलिस द्वारा कॉकरोच ...
