कश्मीर में 2022 की शुरुआत से अभी तक 100 आतंकवादी मारे गए: अधिकारी
श्रीनगर, सोमवार, 13 जून 2022। कश्मीर में इस साल की शुरुआत से अभी तक आतंकवाद रोधी अभियानों के दौरान सुरक्षा बलों ने 100 आतंकवादियों को मार गिराया है। इनमें से सबसे अधिक 63 आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से नाता रखते थे। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा, ‘‘ सुरक्षा बलों ने कश्मीर में इस साल की शुरुआत से अभी तक 29 विदेशी आतंकवादियों समेत कुल 100 आतंकवादियों को मार गिराया है। ’’ उन्होंने बताया कि यह पिछले वर्ष इस दौरान मारे गए आंतकवादियों की संख्या से दोगुना है। अधिकारियों ने कहा, ‘‘ पिछले साल पहले पांच महीनों और 12 दिन में आतंकवाद रोधी अभियानों में एक विदेशी आतंकवादी सहित 50 आतंकवादी मारे गए थे।’’ उन्होंने बताया कि मारे गए आतंकवादियों में से 63 आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के थे, जबकि 24 अन्य जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े थे।
Similar Post
-
जबरन धर्म परिवर्तन के खिलाफ विधेयक को लेकर छत्तीसगढ़ विस में हंगामा, कांग्रेस ने किया बहिर्गमन
रायपुर, गुरुवार, 19 मार्च 2026। छत्तीसगढ़ सरकार ने बृहस्पतिवार ...
-
राजनाथ ने वैश्विक संघर्षों का हवाला देते हुए ड्रोन निर्माण में आत्मनिर्भरता पर जोर दिया
नई दिल्ली, गुरुवार, 19 मार्च 2026। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने र ...
-
अदालत ने दस्तावेज मांगने संबंधी लालू की याचिका खारिज की
नई दिल्ली, गुरुवार, 19 मार्च 2026। दिल्ली की एक अदालत ने कथित रूप ...
