निजी तौर पर कोई पैसा नहीं लिया गया, प्रतिशोध से प्रेरित हैं आरोप: दिग्विजय सिंह
भोपाल, रविवार, 12 जून 2022। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने केंद्र सरकार पर प्रतिशोध की भावना रखने का आरोप लगाते हुए आज कहा कि नेशनल हेराल्ड मामले में निजी तौर पर नेहरू गांधी परिवार के किसी सदस्य ने कोई पैसा नहीं लिया। राज्यसभा सांसद सिंह ने संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि देश में लगातार प्रतिशोध की भावना से प्रेरित होकर आरोप लगाए जा रहे है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी को पूछताछ के लिए बुलवाया है।
उन्होंने कहा कि इस मामले में कोई प्राथमिकी भी नहीं दर्ज हुई है। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने प्राइवेट लिटिगेशन लगाया और अनुरोध किया कि प्राथमिकी दर्ज की जाए। इसके बाद अदालत ने समन जारी किए, जिस पर जवाब दिए गए। स्वामी को भी बयान देने के लिए समन भेजे गए। अगर स्वामी के पास तथ्य थे तो उन्हें समन के बुलावे के आधार पर तथ्य प्रस्तुत करने थे। उन्हें अदालत से स्टे लेने की क्या जरूरत थी।
नेशनल हेराल्ड अखबार के संबंध में सिंह ने कहा कि आजादी के संघर्ष के दौरान लोगों में जनजागृति के लिए इस अखबार की स्थापना हुई। इसके बाद प्रिंट मीडिया की जिस प्रकार की हालत है, उसके कारण घाटा होता गया। ऐसे में अखबार के कर्मचारियोें के वेतन का भी भुगतान नहीं हुआ। इसके चलते कांग्रेस के फंड से पेमेंट हुआ। इसकी शिकायत चुनाव आयोग से की गई, लेकिन आयोग ने भी कहा कि इसमें कोई प्रतिबंध नहीं है। ईडी से भी शिकायत खारिज हो गई। इस संबंध में कोई प्राथमिकी और प्रमाण भी नहीं है।
गांधी परिवार के संबंध में उन्हेांने कहा कि ये वो परिवार है, जिसने अंग्रेजों के सामने भी घुटने नहीं टेके। ऐसे में गांधी परिवार किसी से भी डरने वाला नहीं है। यंग इंडिया ‘नो प्रॉफिट’ कंपनी है। निजी तौर पर नेहरू गांधी परिवार के किसी सदस्य ने कोई पैसा नहीं लिया, उसके बावजूद भी परिवार को बदनाम किया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी इसका विरोध करेगी। इसी क्रम में कल कांग्रेस सदस्य ईडी कार्यालय जाएंगे। भाजपा के बुलडोजर अभियान के बारे में सिंह ने कहा कि भाजपा के लिए संविधान का कोई मतलब नहीं है। भाजपा विशेष वर्गों के खिलाफ अभियान चला रही है।
Similar Post
-
सभी मतदान केंद्रों पर विशेष एसआईआर शिविर आयोजित होगा: पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी
चंडीगढ़, शुक्रवार, 17 जुलाई 2026। पंजाब के सभी मतदान केंद्रों प ...
-
एमसीडी की स्थायी समिति के चुनाव 27 जुलाई को
नई दिल्ली, शुक्रवार, 17 जुलाई 2026। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) अपनी ...
-
मुर्मु रविवार को मोल्दोवा, मैसिडोनिया और रोमानिया की सात दिन की राजकीय यात्रा पर जायेंगी
नई दिल्ली, शुक्रवार, 17 जुलाई 2026। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 19 ...
