हावड़ा में आज फिर भड़की हिंसा की आग
- इंटरनेट सेवा बंद, शहर में लगा कर्फ्यू, BJP पर लगे गंभीर आरोप
नई दिल्ली, शनिवार, 11 जून 2022। नुपुर शर्मा द्वारा पैगंबर मोहम्मद पर दिये गए विवादित बयान को लेकर देश के कई हिस्सों में बवाल हो रहा है। शुक्रवार को कई शहरों में हिंसक प्रदर्शन देखने को मिले, जिनमें पश्चिम बंगाल का हावड़ा भी शामिल है। लेकिन अब हावड़ा में एक बार फिर आज हिंसा भड़की है। यहां पुलिस पर भीड़ ने पत्थरबाजी की है, जिसके बाद पुलिस की तरफ से भी जवाबी कार्रवाई की गई और आंसू गैस के गोले दागे गए। वहीं 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने हावड़ा के कई इलाकों में धारा 144 लगा दी है। साथ ही 13 जून तक इंटरनेट सेवा भी बंद कर दी गई है ताकि किसी भी तरह की अफवाह न फैले। प्रदेश में हुई बवाल को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नाराजगी जाहिर की है। और पूरे मामले का जिम्मेदार बीजेपी को ठहराया है।
Similar Post
-
सभी मतदान केंद्रों पर विशेष एसआईआर शिविर आयोजित होगा: पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी
चंडीगढ़, शुक्रवार, 17 जुलाई 2026। पंजाब के सभी मतदान केंद्रों प ...
-
एमसीडी की स्थायी समिति के चुनाव 27 जुलाई को
नई दिल्ली, शुक्रवार, 17 जुलाई 2026। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) अपनी ...
-
मुर्मु रविवार को मोल्दोवा, मैसिडोनिया और रोमानिया की सात दिन की राजकीय यात्रा पर जायेंगी
नई दिल्ली, शुक्रवार, 17 जुलाई 2026। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 19 ...
