विदेशी उच्च शिक्षण संस्थानों को राज्य में अपनी इकाई स्थापित करने देने के पक्ष में बंगाल सरकार : बसु
कोलकाता, शुक्रवार, 10 जून 2022। पश्चिम बंगाल सरकार में शिक्षा मंत्री ब्रत्य बसु ने कहा है कि प्रदेश सरकार बेहतर अकादमिक प्रतिष्ठा वाले विदेशी उच्च शिक्षण संस्थानों को राज्य में अपनी इकाई स्थापित करने का मौका देने के पक्ष में है, लेकिन इस पर निर्णय केंद्र सरकार को लेना है। बसु ने बृहस्पतिवार शाम पश्चिम बंगाल-ब्रिटेन उच्च शिक्षा सम्मेलन के दौरान संवाददाताओं से बातचीत में यह टिप्पणी की। उन्होंने ब्रिटेन के छह उच्च शिक्षा संस्थानों के प्रतिनिधियों से बातचीत की, जिन्होंने राज्य में अपनी इकाई स्थापित करने की दिलचस्पी दिखाई थी।
मंत्री ने कहा, “इस सम्मेलन के जरिये मैं ब्रिटेन के संस्थानों को हमारे साथ साझेदारी करने के लिए आमंत्रित करता हूं, ताकि शिक्षकों और छात्रों का परस्पर आदान-प्रदान किया जा सके। इसके अलावा, ये संस्थान पश्चिम बंगाल में अपने परिसर स्थापित कर सकें और आपसी रुचि के क्षेत्रों में संयुक्त अनुसंधान कर सकें।” एक सवाल के जवाब में बसु ने संवाददाताओं से कहा, “जहां तक प्रदेश में ब्रिटेन के शिक्षण संस्थानों के परिसर स्थापित करने की बात है, इस पर फैसला केंद्र को लेना है। अगर केंद्र सरकार मंजूरी दे तो राज्य एक सहयोगी बनकर इस प्रक्रिया में मदद कर सकता है।”
Similar Post
-
एसआईआर के जरिये लोगों का मताधिकार छीन रही है केंद्र सरकार: थरूर
तिरुवनंतपुरम, बुधवार, 22 अक्टूबर 2026। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ...
-
मादक पदार्थ और साइबर अपराध पर लगाम लगाने के लिए ठोस कदम उठा रही है तेलंगाना सरकार: रेवंत रेड्डी
हैदराबाद, बुधवार, 22 अक्टूबर 2026। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रे ...
-
जम्मू कश्मीर के उधमपुर में बस खाई में गिरी, दो लोगों की मौत
जम्मू, बुधवार, 22 अक्टूबर 2026। जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले में ...
