बांग्लादेश हाई कमीशन के बाहर फायरिंग, दो लोगों की मौत
नई दिल्ली, शुक्रवार, 10 जून 2022। पश्चिम बंगाल से बड़ी खबर आ रही है। यहां कोलकाता में स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन के बाहर तैनात एक युवक ने खुलेआम फायरिंग कर दी। इसमें दो नागरिकों की मौत हो गई। मृतकों में एक महिला है। एक चश्मदीद ने बताया कि पुलिसकर्मी ने पहले जब गोली चलाया तो एक बार मिस हो गया। इसके बाद उसने फिर एक महिला पर निशाना साधा। अभी आरोपी की पहचान नहीं हो पा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हमलावर बांग्लादेश हाई कमीशन में तैनात सुरक्षाकर्मी है। घटना के बाद मौके पर भारी तादात में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। मामले की जांच शुरू हो गई है। गृहमंत्रालय ने भी इस मामले को संज्ञान में लिया है और पश्चिम बंगाल सरकार से इसकी रिपोर्ट तलब की है।
Similar Post
-
पूर्वोत्तर के चार राज्यों की यात्रा पर जायेंगे राधाकृष्णन
नई दिल्ली, सितम्बर, 05 सितंबर 2026। उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष ...
-
सुप्रीम कोर्ट ने सात राज्यों को न्यायिक अधिकारियों की सेवानिवृत्ति आयु 62 वर्ष करने का निर्देश दिया
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। सर्वोच्च न्यायालय ने सात र ...
-
कांग्रेस सेवा दल ने बाढ़ प्रभावित नेपाल में भेजी राहत सामग्री
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। कांग्रेस के अग्रिम संगठन स ...
