Motorola Moto G42 और Moto G62 5G लॉन्च
लेनोवो के स्वामित्व वाली Motorola ने भारतीय बाजार में Motorola Moto G42 और Moto G62 5G को बजट फ्रेंड्ली स्मार्टफोन के तौर पर ब्राजील में लॉन्च कर दिया है। Moto G42 में Snapdragon 6-सीरीज चिप के साथ बड़ी बैटरी और 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा दिया गया है। Moto G42 के अलावा Motorola द्वारा लॉन्च किया गया Moto G62 5G एक किफायती 5G स्मार्टफोन है, जिसमें Snapdragon 4-सीरीज चिप दी गई है। इसके अलावा 120Hz डिस्प्ले, 50 मेगापिक्सल कैमरा और 5,000Ah की बैटरी दी गई है। यहां हम आपको Motorola Moto G42 और Moto G62 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में बता रहे हैं।
Moto G42 के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स
- स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स के मामले में Moto G42 में 6.4 इंच की OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080 x 2400 पिक्सल Full HD+ और 20:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ 60Hz रिफ्रेश रेट है। Moto G42 में 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 8 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह स्मार्टफोन Android 12 OS पर काम करता है। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 680 प्रोसेसर दिया गया है। बैटरी के तौर पर इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है।
Moto G42 की कीमत और उपलब्धता
- कीमत की बात करें तो Moto G42 की कीमत का खुलासा होना बाकि है। यह स्मार्टफोन ब्लू और रोज कलर्स में उपलब्ध होगा। यह स्मार्टफोन आने वाले दिनों में अन्य मार्केट में भी दस्तक दे सकता है।
Moto G62 5G के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स
- स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स Moto G62 5G में 6.5 इंच की IPS डिस्प्ले दी गई है, जिसका फुल HD+ रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट है। कैमरा की बात करें तो इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। वहीं इस स्मार्टफोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 8 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया गया है। यह स्मार्टफोन Android 12 OS पर बेस्ड MyuX पर काम कर सकता है। Moto G62 5G में Snapdragon 480 Plus दिया गया है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 4GB RAM और 128GB स्टोरेज दी गई गई है। बैटरी की बात करें तो इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 20W टर्बोपावर फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Moto G62 5G की कीमत और उपलब्धता
- कीमत की बात की जाए तो फिलहाल Moto G62 5G की कीमत और उपलब्धता की जानकारी का खुलासा करना बाकि है। कलर ऑप्शन की बात करें यह स्मार्टफोन Graphite और Green जैसे दो कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।
Similar Post
-
Realme Narzo 100 Lite 5G भारत में लॉन्च होगा 14 अप्रैल को
Realme Narzo 100 Lite 5G लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है। फोन का लॉन्च बहुत ही नजदीक है। य ...
-
Oppo K15 Pro, K15 Pro+ लॉन्च
Oppo ने आज चीनी बाजार में Oppo K15 Pro और Oppo K15 Pro+ को लॉन्च कर दिया है। Oppo K15 Pro सीरीज म ...
-
Lava Bold 2 5G हुआ भारत में लॉन्च
बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Lava के Lava Bold 2 5G को शुक्रवार को भारत म ...
