मुंबई में तीन मंजिला इमारत ढहने से एक व्यक्ति की मौत, 18 लोग घायल
मुंबई, गुरुवार, 09 जून 2022। मुंबई के उपनगरीय बांद्रा इलाके में बृहस्पतिवार को तीन मंजिला आवासीय इमारत ढहने से 55 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 18 अन्य लोग घायल हो गए। घायलों में से दो लोगों को मलबे से निकाला गया है। नगर निकाय के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे के पास महाराष्ट्र नगर इलाके में स्थित यह इमारत बुधवार रात करीब साढ़े 12 बजे ढह गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकलकर्मी, पुलिस और बृहन्मुंबई महानगरपालिका के वार्ड कर्मी मौके पर पहुंचे। अधिकारी ने बताया कि दो लोगों को इमारत के मलबे से निकाया गया और इसके बाद तलाश एवं बचाव अभियान बंद कर दिया गया। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि कुल 19 लोगों को सरकारी भाभा अस्पताल ले जाया गया, जहां उनमें से एक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान शाहनवाज आलम (55) के तौर पर हुई है। अधिकारी ने बताया कि फिलहाल केवल एक व्यक्ति का भाभा अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि 17 अन्य घायलों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। सूत्रों ने बताया कि घायलों में से अधिकतर लोग बिहार के थे, जो एक साथ इस इमारत में रह रहे थे।
Similar Post
-
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पालम में एक आवासीय इमारत में लगी आग की घटना की जांच के आदेश दिए
नई दिल्ली, बुधवार, 18 मार्च 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गु ...
-
बंगाल में विधानसभा चुनावों से पहले निर्वाचन आयोग ने 13 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया
कोलकाता, बुधवार, 18 मार्च 2026। निर्वाचन आयोग ने बुधवार को पश्च ...
-
शीना बोरा हत्याकांड: न्यायालय ने सुनवाई पूरी करने के लिए नौ महीने का और समय दिया
नई दिल्ली, बुधवार, 18 मार्च 2026। उच्चतम न्यायालय ने शीना बोरा ह ...
