शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत
शेयर बाजार में गुरुवार को गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत हुयी। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 378.32 अंक गिरकर 54,514.17 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 92.4 अंकों के दबाव 16,263.85 अंक पर खुला। लाल निशान के साथ खुले शेयर बाजार में मिडकैप और स्मॉलकैप में भी गिरावट दर्ज की गयी। बीएसई का मिडकैप 66.47 अंकों की गिरावट के साथ 22,464.25 अंक पर और स्मॉलकैप 26.95 अंक उतरकर 25,951.05 अंकों पर खुला। उल्लेखनीय है कि बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स बुधवार को 214.85 अंक गिरकर 55 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर के नीचे 54,892.49 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 60.10 अंक फिसलकर 16,356.25 अंक पर रहा था।
Similar Post
-
रुपया दो पैसे की मामूली गिरावट के साथ 94.97 प्रति डॉलर पर
मुंबई, बुधवार, 02 सितंबर 2026। रुपये ने बुधवार को सीमित दायरे मे ...
-
सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से सात का बाजार पूंजीकरण 1.13 लाख करोड़ रुपये घटा
स्थानीय शेयर बाजार में पिछले सप्ताह जारी गिरावट के बीच सेंसेक्स की ...
-
रुपया शुरुआती कारोबार में 17 पैसे मजबूत होकर 95.56 प्रति डॉलर पर
मुंबई, गुरुवार, 20 अगस्त 2026। रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कार ...
