जम्मू कश्मीर के सांबा जिले में जंग लगे हथियार और गोला बारूद बरामद
जम्मू, बुधवार, 08 जून 2022। जम्मू कश्मीर के सांबा जिले में एक गांव में जंग लगे हथियार और गोला बारूद मिला है। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चक मंगा गांव के लोगों को मंगलवार शाम एक कुएं की खुदाई के दौरान हथियार और गोला बारूद मिला तथा उन्होंने इसकी सूचना पूलिस को दी। अधिकारियों ने कहा कि पुलिस ने वहां से जंग लगी एक कार्बाइन, दो मैगजीन, मोर्टार आदि बरामद किया। उन्होंने कहा कि इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
Similar Post
-
सभी मतदान केंद्रों पर विशेष एसआईआर शिविर आयोजित होगा: पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी
चंडीगढ़, शुक्रवार, 17 जुलाई 2026। पंजाब के सभी मतदान केंद्रों प ...
-
एमसीडी की स्थायी समिति के चुनाव 27 जुलाई को
नई दिल्ली, शुक्रवार, 17 जुलाई 2026। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) अपनी ...
-
मुर्मु रविवार को मोल्दोवा, मैसिडोनिया और रोमानिया की सात दिन की राजकीय यात्रा पर जायेंगी
नई दिल्ली, शुक्रवार, 17 जुलाई 2026। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 19 ...
