राज्यपाल कलराज मिश्र माउंट आबू से रवाना
जयपुर, बुधवार, 08 जून 2022। राज्यपाल कलराज मिश्र बुधवार को दोपहर ग्रीष्मकालीन प्रवास पूरा कर राज्य की प्रथम महिला श्रीमती सत्यवती मिश्र और परिजनों के साथ माउंट आबू से जयपुर रवाना हुए। माउंट आबू राजभवन में राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इससे पहले उपखण्ड अधिकारी श्री कनिष्क कटारिया ने उन्हें बुके भेंट कर विदाई दी। आबूरोड रेलवे स्टेशन पहुंचने पर जिला प्रमुख श्री अर्जुन पुरोहित, सिरोही के जिला कलक्टर डॉ. भंवरलाल, पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हे भावभीनी विदाई दी। राज्यपाल श्री मिश्र ने आबू रोड रेलवे स्टेशन से दोपहर करीब सवा बजे ट्रेन द्वारा जयपुर के लिए प्रस्थान किया। वे बुधवार रात्रि अनुमानित 8.30 बजे जयपुर पहुंचेगे।
Similar Post
-
राजस्थान: उत्तर पश्चिम रेलवे ने नौ और 10 अक्टूबर को 13 ट्रेनें रद्द कीं
जयपुर, शुक्रवार, 09 अक्टूबर 2026। दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी ...
-
राजस्थान में कई जगह कल से बारिश होने का अनुमान
जयपुर, शुक्रवार, 09 अक्टूबर 2026। एक नए परिसंचरण तंत्र के असर से ...
-
भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र में जूता फैक्टरी में भीषण आग
जयपुर, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। राजस्थान के भिवाड़ी औद्योगिक क् ...
