शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 200 अंक ऊपर खुला
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से बुधवार को मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी की बैठक में लिए गए फैसले का ऐलान किया जाएगा. इससे पहले निवेशकों में उत्साह दिखाई दिया और बुधवार को घरेलू शेयर बाजार हरे निशान के साथ खुला. कारोबार की शुरुआत में 30 अंक वाला सेंसेक्स 55,345.51 के स्तर पर और निफ्टी 16,474.95 के स्तर पर खुला. दूसरी तरफ ग्लोबल मार्केट से अच्छे संकेत देखने को मिल रहे हैं. अमेरिकी बाजारों में लगातार दूसरे दिन तेजी दिखाई दी और डाओ जोंस 265 प्वाइंट उछलकर बंद हुआ. इसके अलावा नैस्डेक भी 1 प्रतिशत उछला और हरे निशान के साथ बंद हुआ है. हालांकि यूरोपीय बाजार में हल्की सुस्ती देखने को मिली.
Similar Post
-
रुपया दो पैसे की मामूली गिरावट के साथ 94.97 प्रति डॉलर पर
मुंबई, बुधवार, 02 सितंबर 2026। रुपये ने बुधवार को सीमित दायरे मे ...
-
सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से सात का बाजार पूंजीकरण 1.13 लाख करोड़ रुपये घटा
स्थानीय शेयर बाजार में पिछले सप्ताह जारी गिरावट के बीच सेंसेक्स की ...
-
रुपया शुरुआती कारोबार में 17 पैसे मजबूत होकर 95.56 प्रति डॉलर पर
मुंबई, गुरुवार, 20 अगस्त 2026। रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कार ...
