अपना खून बहा दूंगी, लेकिन बंगाल का बंटवारा कभी नहीं होने दूंगी : ममता
अलीपुरद्वार (प. बंगाल), मंगलवार, 07 जून 2022। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कुछ नेताओं द्वारा पश्चिम बंगाल से अलग राज्य बनाने की मांग के मद्देनजर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कहा कि राज्य को विभाजित करने की कोशिशों को विफल करने के वास्ते जरूरत पड़ने पर वह अपना खून तक बहाने के लिए भी तैयार हैं। बनर्जी ने भाजपा पर 2024 के आम चुनाव से पहले राज्य में ‘‘अलगाववाद’’ को बढ़ावा देने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उत्तर बंगाल में सभी समुदाय के लोग दशकों से एक-दूसरे के साथ मिलकर रह रहे हैं, लेकिन भाजपा लोगों को बांटने की कोशिश कर रही है।
तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ने पार्टी की एक बैठक को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘लोकसभा चुनाव करीब आने के साथ ही भाजपा अलग राज्य की मांग कर रही है। भाजपा कभी गोरखालैंड की मांग कर रही है, तो कभी अलग उत्तर बंगाल की मांग कर रही है। मैं जरूरत पड़ने पर अपना खून तक बहाने के लिए तैयार हूं, लेकिन राज्य को कभी विभाजित नहीं होने दूंगी।’’ कामतापुर लिबरेशन ऑर्गनाइजेशन के नेता जीवन सिंघा के उस कथित वीडियो के संदर्भ में, जिसमें कामतापुर की मांग नहीं मानने पर मुख्यमंत्री को ‘‘रक्तपात’’ की धमकी दी गई है, बनर्जी ने कहा कि वह इस तरह की धमकियों से नहीं डरती हैं। उन्होंने कहा, ‘‘कुछ लोग मुझे धमकी दे रहे हैं, मुझे इसकी परवाह नहीं है। मैं इस तरह की धमकियों से नहीं डरती।’’
Similar Post
-
एसआईआर के जरिये लोगों का मताधिकार छीन रही है केंद्र सरकार: थरूर
तिरुवनंतपुरम, बुधवार, 22 अक्टूबर 2026। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ...
-
मादक पदार्थ और साइबर अपराध पर लगाम लगाने के लिए ठोस कदम उठा रही है तेलंगाना सरकार: रेवंत रेड्डी
हैदराबाद, बुधवार, 22 अक्टूबर 2026। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रे ...
-
जम्मू कश्मीर के उधमपुर में बस खाई में गिरी, दो लोगों की मौत
जम्मू, बुधवार, 22 अक्टूबर 2026। जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले में ...
