शेयर बाजार में दबाव के साथ कारोबार की शुरुआत
शेयर बाजार में मंगलवार को गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत हुयी। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 302.14 अंक गिरकर 55,373.18 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 99.95 अंकों की गिरावट के साथ 16,469.60 अंक पर खुला। लाल निशान के साथ खुले शेयर बाजार में मिडकैप और स्मॉलकैप में गिरावट दिखी। बीएसई का मिडकैप 47.46 अंक के दबाव के साथ 22,692.37 अंक पर और स्मॉलकैप 2.87 अंक गिरकर 26,237.57 अंकों पर खुला। उल्लेखनीय है कि बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सोमवार को 93.91 अंक उतरकर 55,675.32 अंक पर आ गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 14.75 अंक फिसलकर 16,569.55 अंक रह गया।
Similar Post
-
रुपया दो पैसे की मामूली गिरावट के साथ 94.97 प्रति डॉलर पर
मुंबई, बुधवार, 02 सितंबर 2026। रुपये ने बुधवार को सीमित दायरे मे ...
-
सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से सात का बाजार पूंजीकरण 1.13 लाख करोड़ रुपये घटा
स्थानीय शेयर बाजार में पिछले सप्ताह जारी गिरावट के बीच सेंसेक्स की ...
-
रुपया शुरुआती कारोबार में 17 पैसे मजबूत होकर 95.56 प्रति डॉलर पर
मुंबई, गुरुवार, 20 अगस्त 2026। रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कार ...
