किश्तवाड़ से हिज़्बुल मुजाहिदीन के आतंकवादी को गिरफ्तार किया गया
जम्मू, रविवार, 05 जून 2022। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले से पिछले छह साल से सक्रिय हिज़्बुल मुजाहिदीन के एक आतंकवादी गिरफ्तार को किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि पुलिस, राष्ट्रीय राइफल्स और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के संयुक्त अभियान में नागसेनी तहसील के राशगवारी निवासी तालिब हुसैन को गिरफ्तार किया गया है। आतंकवादी की गिरफ्तारी को हिज़्बुल मुजाहिदीन के लिए ‘बड़ा झटका’ बताते हुए अधिकारी ने कहा कि वह 2016 में आतंकवादी गतिविधियों में शामिल हुआ था और प्रतिबंधित समूह में युवाओं की भर्ती करता था।उन्होंने कहा कि पुलिस ने उसके ठिकाने के बारे में मिले सुरागों पर सावधानी से काम किया और उसे गिरफ्तार करके क्षेत्र में आतंकवादी गतिविधियों को फिर से शुरू करने की कोशिशों को नाकाम कर दिया। अधिकारी ने बताया कि किश्तवाड़ थाने में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और मामले में आगे की जांच की जा रही है।
Similar Post
-
पणजी में सात सितम्बर को पश्चिमी क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे शाह
नई दिल्ली, सितम्बर, 05 सितंबर 2026। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित श ...
-
पूर्वोत्तर के चार राज्यों की यात्रा पर जायेंगे राधाकृष्णन
नई दिल्ली, सितम्बर, 05 सितंबर 2026। उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष ...
-
सुप्रीम कोर्ट ने सात राज्यों को न्यायिक अधिकारियों की सेवानिवृत्ति आयु 62 वर्ष करने का निर्देश दिया
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। सर्वोच्च न्यायालय ने सात र ...
