उत्तरी कमान से गुजरने वाली सड़क का मुद्दा सौहार्दपूर्ण ढंग से सुलझाया गया: अधिकारी
जम्मू, रविवार, 05 जून 2022। सेना ने उत्तरी कमान से गुजरने वाली और जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले में दो गांवों से जुड़ने वाली सड़क पर यातायात के मार्ग को बदले जाने के मुद्दे को सौहार्दपूर्ण ढंग से सुलझा लिया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सेना ने सुरक्षा मुद्दे को ध्यान में रखते हुए ‘टाइगर हिल गेट-कोटली और मगियानी गांवों’ पर यातायात का मार्ग परिवर्तित किया। एक रक्षा प्रवक्ता ने कहा, ‘‘सैन्य प्रतिष्ठान में गांव के सरपंच और नागरिक प्रशासन के प्रतिनिधियों के साथ टाइगर हिल गेट-कोटली और मंगियानी गांवों में सुरक्षा कारणों से यातायात का मार्ग परिवर्तित करने के मुद्दे पर एक बैठक हुई।’’ बैठक में आपसी सहमति बनी। उन्होंने कहा कि यह निर्णय लिया गया कि ग्राम प्रधानों और सेना के अधिकारियों के बीच मासिक बैठकें नियमित रूप से की जाएंगी। प्रवक्ता ने कहा, ‘‘भारतीय सेना जम्मू कश्मीर के लोगों के साथ है और अपने नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।’’
Similar Post
-
पणजी में सात सितम्बर को पश्चिमी क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे शाह
नई दिल्ली, सितम्बर, 05 सितंबर 2026। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित श ...
-
पूर्वोत्तर के चार राज्यों की यात्रा पर जायेंगे राधाकृष्णन
नई दिल्ली, सितम्बर, 05 सितंबर 2026। उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष ...
-
सुप्रीम कोर्ट ने सात राज्यों को न्यायिक अधिकारियों की सेवानिवृत्ति आयु 62 वर्ष करने का निर्देश दिया
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। सर्वोच्च न्यायालय ने सात र ...
