उधमपुर अदालत परिसर के बाहर आईईडी विस्फोट के मामले में एक व्यक्ति गिरफ्तार
जम्मू, शनिवार, 04 जून 2022। जम्मू कश्मीर पुलिस ने मार्च में उधमपुर जिले की एक अदालत के बाहर कम क्षमता वाले एक आईईडी विस्फोट में शामिल होने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और 14 अन्य घायल हो गए थे। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि इस मामले में संबंध में कुछ और लोगों को भी हिरासत में लिया गया है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार किया गया व्यक्ति रामबन का निवासी है और माना जा रहा है कि वह किसी आतंकी संगठन के लिए काम करता है। अधिकारियों ने कहा कि माना जा रहा है कि वह इस मामले का मुख्य षड्यंत्रकारी है। सलाथिया चौक पर स्थित एक अदालत परिसर के बाहर नौ मार्च को आईईडी विस्फोट हुआ था, जहां फल और सब्जी के ठेले लगते हैं।
Similar Post
-
पणजी में सात सितम्बर को पश्चिमी क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे शाह
नई दिल्ली, सितम्बर, 05 सितंबर 2026। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित श ...
-
पूर्वोत्तर के चार राज्यों की यात्रा पर जायेंगे राधाकृष्णन
नई दिल्ली, सितम्बर, 05 सितंबर 2026। उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष ...
-
सुप्रीम कोर्ट ने सात राज्यों को न्यायिक अधिकारियों की सेवानिवृत्ति आयु 62 वर्ष करने का निर्देश दिया
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। सर्वोच्च न्यायालय ने सात र ...
