अरविंद केजरीवाल का ऐलान, दिल्ली में 15 अगस्त तक लगेंगे 500 तिरंगे
नई दिल्ली, शनिवार, 04 जून 2022। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को एक कार्यक्रम के दौरान यह ऐलान किया कि 15 अगस्त तक पूरी दिल्ली में 500 तिरंगे लगाए जाएंगे और उनकी देखभाल के लिए वॉलंटियर्स की कमेटियां भी बनाई जाएंगी। केजरीवाल ने कहा कि प्रत्येक तिरंगा सम्मान समिति में 1,000 वॉलंटियर होंगे, जो राष्ट्रगान गाने के लिए सभी 500 स्थानों पर तिरंगे के नीचे इकट्ठा होंगे। केजरीवाल ने कहा कि हमारा मकसद है कि हर हाथ में तिरंगा होना चाहिए। कुछ दिन बाद दिल्ली सरकार 'हर हाथ तिरंगा' नाम से एक कार्यक्रम लॉन्च करने जा रही है। उन्होंने कहा कि जिस दिन 130 करोड़ लोग मिलकर भारत के लिए सोचना शुरू करेंगे, उस दिन गरीबी दूर हो जाएगी, भारत तरक्की करेगा और विश्व गुरु बन जाएगा।
Similar Post
-
चेन्नई हवाई अड्डे पर विमान का आपातकालीन निकास द्वार खोलने पर यात्री गिरफ्तार
चेन्नई, रविवार, 03 मई 2026। चेन्नई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के &l ...
-
निर्वाचन आयोग ने तमिलनाडु में मतदाताओं के आंकड़े जारी किए; 4.87 करोड़ लोगों ने वोट डाले
चेन्नई, रविवार, 03 मई 2026। निर्वाचन आयोग ने 23 अप्रैल को हुए तमिल ...
-
दिल्ली में न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस, बारिश और आंधी की संभावना
नई दिल्ली, रविवार, 03 मई 2026। दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापम ...
