मामूली बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार
शेयर बाजार में बुधवार को मामूली बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत हुई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 21.86 अंक बढ़कर 55,588.27 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 9.85 अंकों की बढ़त के साथ 16,594.40 अंक पर खुला। हरे निशान के साथ खुले शेयर बाजार में मिडकैप और स्मॉलकैप में भी बढ़त देखी गयी। बीएसई का मिडकैप 31.55 अंक बढ़कर 23,175.37 अंक पर और स्मॉलकैप 132.48 अंकों की तेजी के साथ 26,503.29 अंकों पर खुला। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स बीते दिन 359.33 अंक टूटकर 55566.41 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 76.85 अंक फिसलकर 16584.55 अंक पर रहा था।
Similar Post
-
रुपया दो पैसे की मामूली गिरावट के साथ 94.97 प्रति डॉलर पर
मुंबई, बुधवार, 02 सितंबर 2026। रुपये ने बुधवार को सीमित दायरे मे ...
-
सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से सात का बाजार पूंजीकरण 1.13 लाख करोड़ रुपये घटा
स्थानीय शेयर बाजार में पिछले सप्ताह जारी गिरावट के बीच सेंसेक्स की ...
-
रुपया शुरुआती कारोबार में 17 पैसे मजबूत होकर 95.56 प्रति डॉलर पर
मुंबई, गुरुवार, 20 अगस्त 2026। रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कार ...
