मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी: दिल्ली में 330 करोड़ रूपए की लागत से बनेगा नेहरू यूथ ट्रांजिट हॉस्टल एंड फैसिलिटेशन सेंटर
- दिल्ली में कोचिंग लेने वाले प्रदेश के अल्प आय वर्ग के विद्यार्थियों को मिलेंगी सुविधाएं
- उदयपुर हाउस में 250 कमरों का होगा यह सेंटर
- मुख्यमंत्री द्वारा राज्य बजट 2022-23 में की गई थी घोषणा
जयपुर, मंगलवार, 31 मई 2022। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दिल्ली में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले राजस्थान के अल्प आय वर्ग के विद्यार्थियों को राहत प्रदान करने के लिए बड़ा निर्णय लिया है। उन्होंने दिल्ली स्थित उदयपुर हाउस में 330 करोड़ रूपए की लागत से 'नेहरू यूथ ट्रांजिट हॉस्टल एंड फैसिलिटेशन सेंटर' के निर्माण और संचालन के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। हॉस्टल बनने से दिल्ली में रहकर विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने और करिअर काउंसलिंग लेकर भविष्य संवारने वाले राजस्थान के अल्प आय वर्ग के 500 विद्यार्थियों को ठहरने की सुविधा उपलब्ध होगी। यह हॉस्टल 250 कमरों का होगा। गहलोत द्वारा लिए गए निर्णय से विद्यार्थियों को महंगे किराये से राहत मिलेगी। किराये में हुई बचत से विद्यार्थी किताबों और अन्य आवश्यक सामग्री खरीद सकेंगे। उल्लेखनीय है कि प्रदेश के युवाओं के बेहतर भविष्य के निर्माण के उद्देश्य से मुख्यमंत्री ने राज्य बजट 2022-23 में दिल्ली में नेहरू यूथ ट्रांजिट हॉस्टल एंड फैसिलिटेशन सेंटर खोलने की घोषणा की थी।
Similar Post
-
प्रदेश में 8 जिलों के उप जिला चिकित्सालयों के भवन निर्माण के लिए 280 करोड़ रुपये स्वीकृत
- 8 उप जिला चिकित्सालयों के लिए प्रत्येक को 35 करोड़ रुपये
-
राजस्थान में बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना
जयपुर, रविवार, 16 अगस्त 2026। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में ...
-
हर घर तिरंगा अभियान से प्रत्येक भारतीय में राष्ट्रीय एकता और देश प्रेम की भावना हो रही प्रगाढ़- पटेल
- संसदीय कार्य मंत्री ने जोधपुर में जिला स्तरीय प्रभात फेरी को ...
