राज्यपाल ने अम्बाजी माता के दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की
जयपुर, सोमवार, 30 मई 2022। राज्यपाल कलराज मिश्र ने सोमवार को राज्य की प्रथम महिला श्रीमती सत्यवती मिश्र एवं परिजनों के साथ गुजरात के बनासकांठा जिले में अम्बाजी माता मंदिर में दर्शन किए। राज्यपाल ने अम्बाजी माता के दर्शन और पूजा-अर्चना कर देश एवं प्रदेश की खुशहाली, संपन्नता और सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि सपरिवार अम्बा माता का दर्शन कर आत्मिक आनन्द की अनुभूति हुई है। उन्होंने अम्बा माता से देश में महामारी और व्याधियों के निवारण की भी कामना की।
अम्बाजी पहुंचने पर मिश्र का मंदिर न्यास के अध्यक्ष एवं बनासकांठा के जिला कलक्टर श्री आनंद पटेल ने स्वागत किया। मंदिर पुजारी मुन्ना एवं देवेन्द्र भाई ने राज्यपाल को विधिवत आरती एवं पूजा सम्पन्न करवाई। राज्यपाल ने अम्बामाता मंदिर ट्रस्ट द्वारा की गई व्यवस्थाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि वह भाग्यशाली हैं जो इस तीर्थ पर आने का सुयोग हुआ है। इससे पहले मंदिर न्यास की ओर से राज्यपाल को मां अम्बा की मूर्ति, माता की चुनरी और प्रसाद भेंट किया गया। मिश्र के माउंट आबू से अम्बाजी पहुंचने पर पालनपुर उपखंड अधिकारी श्री सुशील परमार सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी तथा मंदिर न्यास के पदाधिकारियों ने उनकी अगवानी की।
Similar Post
-
प्रदेश में 8 जिलों के उप जिला चिकित्सालयों के भवन निर्माण के लिए 280 करोड़ रुपये स्वीकृत
- 8 उप जिला चिकित्सालयों के लिए प्रत्येक को 35 करोड़ रुपये
-
राजस्थान में बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना
जयपुर, रविवार, 16 अगस्त 2026। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में ...
-
हर घर तिरंगा अभियान से प्रत्येक भारतीय में राष्ट्रीय एकता और देश प्रेम की भावना हो रही प्रगाढ़- पटेल
- संसदीय कार्य मंत्री ने जोधपुर में जिला स्तरीय प्रभात फेरी को ...
